कोरोनावायरस का मीडिल क्लास हॉटस्पॉट
साभार: इंडिया टुडे "माय डियर फ्रेंड , क्या एचआर ने आपको रिव्यू या परफॉर्मेंस संबंधी मेल भेजा ? क्या सैलरी कट वाला गॉशिप शुरू हो चुका है ? क्या साथियों ने बॉस का लपलपाना शुरू कर दिया ? इस संकट से कैसे उबरेगा मीडिल क्लास ? इस बार बात करना था सैलरी हाइक का , कोरोना के चक्कर में जो मिल रहा है चुपचाप लेकर पड़े रहो - क्या आपका भी आत्मविश्वास डगमगा रहा है ? क्या पीड़ित मीडिल क्लास बॉस को थूक - थाक के कोरोना साजिश में नहीं लपेट सकता ?" तकरीबन पांच रोज़ पहले मैंने फेसबुक पर लोगों से ये पूछा था . कुछ एक लोगों ने मुझे इंबॉक्स में बताया कि वे डरे हुए हैं . उनके यहां ये चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं . 12 और 13 तारीख से जो खबरें मिलनी शुरू हुईं , उससे ये स्पष्ट हो गया कि कोरोनावायरस ने मध्य वर्गीय सामुदायिक संक्रमण की बिगुल फूंक दी है . क्विंट ने 45 लोगों को “Leave without pay” पर भेज दिया . क्विंट ने ऑटो और टेक सेक्शन भी बंद कर दिया है . उ...