सेवा में,
नरेंद्र दामोदर दास मोदी
प्रधानमंत्री,भारत

विषय: मन की बात इसपर आपकी नहीं मेरी।

महोदय, मैं इस देश का एक अदना सा लडका हूं जिसे आपसे मुहब्बत तो नहीं हाँ,पर आपसे कोई नफरत भी नहीं है। आज से पंद्रह महीने पहले जब आप सत्ता में आए तो इस देश को आपसे बहुत उम्मीदें थी, कईयों को आज भी है,कईयों ने आपको भी सप्रंग के खचिये में डाल दिया है,कई पता नहीं टाइप में हैं। वैसे ये पता नहीं वाले टाइप के लोग आपसे बडे खुश हैं और पहली दो श्रेणियों को चिढा रहें हैं क्योंकि ना तो इन्हें कोई आशा थी तो निराशा की बात ही नहीं है।

पंद्रह महीने के कार्यकाल में आप अठ्ठाइश देशों का भ्रमण कर आए ये कोई छोटी उपल्बधि नहीं। अगर इसी रफ्तार से आपने अपनी रफ्तार बनाई रखी तो अगले पंतालीस(45) महीनों में (28×4=113) देशों की यात्रा कर लेंगें और ऐसा करने वाले आप सिर्फ भारत के ही नहीं पूरे विश्व में प्रथम प्रधानमंत्री बन जाएंगें। अबतक बच्चे सिर्फ वॉस्को-डी-गामा, गैलेलियो वैगेरह पढते थे आने वाले समय में आप एक विख्यात ट्रेवलर प्लस प्रधानमंत्री भी हो जाएंगें।

Comments

Popular posts from this blog

डियर NIT श्रीनगर, सोशल साइंस आपके साथ है आप कब हमारे लिए आगे आएंगें?

कोरोनावायरस का मीडिल क्लास हॉटस्पॉट

बिहार के मुख्यमंत्री को साकेत आनंद का खुला पत्र